हरदा में शुक्ला कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक रिटायर्ड रेल कर्मी से हुई ढाई लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि दो अलग-अलग बाइक पर सवार चार बदमाश बुजुर्ग का पीछा कर रहे थे। पुलिस को आशंका है कि यह वारदात आंध्रप्रदेश के नेल्लूर जिले के एक गैंग ने की है। यह गैंग पेशेवर लुटेरों का है। ये पहले रेकी करते हैं और फिर वारदात को अंजाम देते हैं। इनका मुख्य निशाना बैंक से पैसे निकालने वाले लोग होते हैं। एएसपी आरडी प्रजापति ने बताया कि अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच के लिए काम कर रही हैं। गैंग के बारे में जानकारी के अनुसार, ये लोग बैंक में जाकर लेन-देन का फॉर्म लेते हैं। फिर चुपके से देखते हैं कि कौन ज्यादा पैसे निकाल रहा है। उसके बाद उन लोगों का पीछा करते हैं। ये लोग फर्जी वोटर आईडी और आधार कार्ड से धर्मशालाओं में ठहरते हैं। इस गैंग ने देश के कई हिस्सों में ऐसी वारदातें की हैं। लूट के आरोपियों पर दस हजार का इनाम घोषित मामले में एसपी अभिनव चौकसे ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। एसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं होने के चलते इनाम घोषित किया गया है। नोट गिरने का बहाना बनाकर ढाई लाख का झोला उड़ाया:बैंक से पैसे निकालकर आया था बुजुर्ग, बाइक से आए बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम हरदा में मंगलवार दोपहर एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। शुक्ला कालोनी में रहने वाले रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी सुखराम बिल्लोरे (60) के साथ दो युवकों ने धोखाधड़ी कर ढाई लाख रुपए लूट लिए। पूरी खबर पढ़े-


