हरदा में स्कूटी के सामने अयानक आया कुत्ता:युवक गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए भोपाल रेफर

हरदा जिले की टिमरनी तहसील में बुधवार रात एक सड़क हादसे में 36 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से यह दुर्घटना हुई। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, टिमरनी के शंकर मंदिर के पास रहने वाले नंदलाल पिता रामदास चौधरी (36) अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक एक कुत्ता उनकी स्कूटी के सामने आ गया। कुत्ते से टकराने के बाद नंदलाल स्कूटी से गिरकर काफी दूर तक घिसटते चले गए। उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं और कान से खून बहने लगा। तत्काल उन्हें टिमरनी अस्पताल ले जाया गया। नंदलाल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें टिमरनी से जिला अस्पताल हरदा रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल भेज दिया। घायल नंदलाल टिमरनी में अखबार की एजेंसी चलाते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, बुधवार सुबह से शाम तक अलग-अलग दुर्घटनाओं के कारण लगभग एक दर्जन से अधिक मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *