अमृतसर| राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन हरदीप सिंह गिल ने पदभार संभालने के बाद वीरवार को श्री हरमंदर साहिब में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर अकाल पुरख का आभार व्यक्त करते हुए सरबत के भले की अरदास की। श्री हरमंदर साहिब में माथा टेकने के बाद उन्होंने श्री वाल्मीकि तीर्थ (श्री राम तीर्थ), श्री दुर्ग्याना मंदिर और श्री गुरु रविदास जी मंदिर में भी नतमस्तक होकर देश और समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर श्री दरबार साहिब के सूचना केंद्र में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अधिकारियों ने हरदीप सिंह गिल को श्री दरबार साहिब का मॉडल भेंट कर सम्मानित किया। नव-नियुक्त आयोग के वाइस चेयरमैन हरदीप सिंह गिल ने कहा कि वे नई जिम्मेदारी को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।


