हरदीबाजार | रेंकी चौक मेला स्थल हरदीबाजार में 5 कुंडीय मानस यज्ञ व श्रीराम कथा सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। 28 फरवरी को पूर्णाहुति, चढ़ोत्तरी, सहस्त्र धारा व प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा। यज्ञ कार्यक्रम सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और श्रीराम कथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जा रही है।


