हरसिमरत बादल बोलीं-केजरीवाल परिवार ने ऑस्ट्रेलिया में खरीदी जमीन:पंजाब सरकार पर साधा निशाना, DC-SSP पर ठेके लेने का आरोप

बठिंडा में प्रेस वार्ता के दौरान हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और विकास कार्यों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। बादल ने आरोप लगाया कि राज्य में डीसी और एसएसपी के “ठेके” किए गए हैं और वे आम लोगों से पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के परिवार पर भी निशाना साधते हुए ऑस्ट्रेलिया में 24 एकड़ जमीन खरीदने का आरोप लगाया और इसकी फंडिंग पर सवाल उठाए। साथ ही कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण लोग राज्य छोड़ने और बच्चों को विदेश भेजने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ईरान में जारी संघर्ष को गंभीर बताते हुए बादल ने कहा कि वहां फंसे पंजाबियों की सहायता के लिए वे केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग करेंगी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात करेंगी। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी द्वारा कथित जश्न मनाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मामले में ट्रायल और न्यायिक प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। पंजाब पर 400 करोड़ रुपये का कर्ज बढ़ा सांसद बादल ने आरोप लगाया कि पंजाब पर 400 करोड़ रुपये का कर्ज बढ़ा दिया गया है, लेकिन विकास के नाम पर ठोस कार्य नहीं हुए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कहा कि राज्य में कोई नया सरकारी अस्पताल नहीं बना और मोहल्ला क्लीनिकों में सीमित दवाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री के बेंगलुरु में इलाज कराने का जिक्र करते हुए उन्होंने सरकार के स्वास्थ्य सुधार के दावों पर प्रश्न उठाए। हर महिला का सरकार पर 48000 रुपये बकाया है शिक्षा क्षेत्र में ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ योजना को लेकर उन्होंने कहा कि पुराने स्कूलों का रंग-रोगन कर उन्हें नया नाम दिया जा रहा है। महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये देने के वादे को अधूरा बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला का 48,000 रुपये बकाया है। अंत में उन्होंने दोहराया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *