भास्कर न्यूज | जालंधर श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर प्रताप बाग की ओर से श्री चैतन्य महाप्रभु के आविर्भाव गौर पूर्णिमा और होली महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धापूर्वक दूसरी प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी शिवाजी पार्क, फगवाड़ा गेट, चहार बाग, कोट पक्षियां, सेंट्रल टाउन रोड से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। संकीर्तन का शुभारंभ पुजारी दीनार्ती हरदास प्रभु, केवल कृष्ण, रेवती रमन गुप्ता, राजेश शर्मा, कपिल देव शर्मा, मिंटू कश्यप, मनोज कौशल सुरेश कुमार एवं सार्थक द्वारा गुरु वंदना, वैष्णव वंदना तथा पंचतत्व वंदना के साथ किया गया। श्री चैतन्य महाप्रभु जी के जन्म स्थान नवद्वीप धाम की महिमा बताते हुए केवल कृष्ण ने कहा कि जो व्यक्ति श्री नवद्वीप धाम का दर्शन कर लेता है, उसे जल्दी ही भगवान श्री कृष्ण की प्राप्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि दर्शन आंखों से नहीं, कानों से होता है। जब हम भगवान के शुद्ध भक्तों से अपने कानों द्वारा हरिकथा सुनेंगे तो भगवान हमारे हृदय में विराजमान हो जाएंगे। महाप्रभु ने प्रेम, करुणा और समानता पर आधारित भक्ति मार्ग को सरल रूप में समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया। यहां अजीत, राकेश कोछड़, अजय अग्रवाल, राजेंद्र लूथरा, चेतन दास, ललित अरोड़ा, अजय अरोड़ा, दीपक बंसल, जतिन बंसल, हेमंत थापर, सूरज कुमार, वैभव शर्मा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


