छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुई मुकेश चंद्राकर की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी के छात्रों और प्राध्यापकों ने बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सभा की शुरुआत मौन धारण और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना से हुई। छात्रों ने मुकेश चंद्राकर के संघर्ष और समाज में उनके योगदान को याद करते हुए उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा की और न्याय की मांग की। उन्होंने समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया। छात्रों ने यह संकल्प लिया कि वे इस प्रकार की हिंसात्मक घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाएंगे और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस श्रद्धांजलि सभा में यूनिवर्सिटी के शिक्षकों और छात्र-छात्रों के साथ अन्य कर्मचारियों ने भी भाग लिया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा का समापन मोमबत्ती जलाकर और न्याय की मांग को लेकर सामूहिक अपील के साथ हुआ।


