हरिद्वार की जेआर फार्मा का मालिक एनसीबी ने एक महीने बाद पकड़ा

भास्कर न्यूज |अमृतसर केंद्र की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब उन्होंने मंगलवार को हरिद्वार के जेआर फार्मा के मालिक केवल पटेल को काबू कर लिया। एनसीबी की टीम ने हरिद्वार के एक गांव में रिश्तेदार के घर में रेड करके छिपकर बैठे मास्टरमाइंड केवल पटेल को अपने हिरासत में लिया। यह कार्रवाई शाम 6 बजे की है। एनसीबी की टीम आरोपी केवल पटेल को लेकर अमृतसर के लिए रवाना हो गई है। एनसीबी की टीम आरोपी को काबू करने के लिए एक महीने से उसका सुराग ढूंढ रही थी। पकड़े गए आरोपी को बुधवार के दिन कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ में जिला अमृतसर और तरनतारन के बड़े तस्करों के बारे में खुलासा होने की संभावना है, क्योंकि सारा नेटवर्क मेन केवल ही चला रहा था। इससे पहले एनसीबी ने केवल पटेल के बेटे अंकित पटेल सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए एनसीबी की टीम जनवरी महीने से लगी हुई है। हालांकि अभी इस मामले में ओर भी खुलासे होने वाले हैं। केवल पटेल के जेआर फार्मा के गौदाम से सवा नौ लाख कोडिन के बोतल की खेप को बरामद की थी। इसके अलावा केवल के बेटे अंकित को हरिद्वार से काबू करके ढाई नशीली गोलियां बरामद की थीं। जिसमें सिंहनीवाला, दहरादून के रहने वाले अजीत सिंह भी शामिल था। सबसे पहले एनसीबी ने 4 जनवरी को कटड़ा शेर सिंह में एक वेल्फेयर फर्म पर रेड करके 24 हजार नशीली गोलियों की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नवीन को काबू किया था। फिर नवीन के 4 गुर्गो सोनू ,हर्ष कुमार निवासी गेट हकीमां को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा निशानदेही पर उन्होंने 34 हजार नशीली गोलियों के साथ सुखपाल सिंह और हरविंदर सिंह निवासी ब्यास को भी पकड़ा था। जांच के बाद 8 जनवरी को सातवें आरोपी न्यू अमृतसर के रहने वाले मनप्रीत सिंह को भी काबू किया। यह सभी आरोपी अभी जेल में बंद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *