हरियाणा, ओडिशा और राजस्थान के गांजा तस्कर गिरफ्तार:बैग में रखे थे 30 किलो गांजा, बस का कर रहे थे इंतजार, मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़ा

छ्त्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस ने गांजा की तस्करी करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों तस्कर ओडिशा, हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले हैं। ओडिशा से 30 किलो 84 ग्राम गांजा लेकर आए थे। जिसे अलग-अलग बैग में भरकर रखे थे। बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच पुलिस पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि, लाल बाग के पास 3 तस्कर गांजा लेकर खड़े हैं जो बस का इंतजार कर रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली से जवानों को रवाना किया गया था। टीम के लालबाग आमागुड़ा चौक पर पहुंची और मुखबिर के बताए अनुसार तीनों को पकड़कर हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर अपना नाम रवि कुमार निवासी राजस्थान, सिन्टु कुमार हरियाणा एवं सकरंजन राय निवासी ओडिशा बताया। ऑनलाइन डाले थे पैसे इनके पास रखे तीनों बैग की तलाशी की गई। जिसमें गांजा मिला। पूछताछ में रवि कुमार ने बताया कि सुखरंजन राय से से संपर्क कर 30 किलो गांजा खरीदने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए ऑनलाइन दिया था। अपने दोस्त सिन्टु कुमार से बात कर गांजा खरीदने बस्तर आने कहा था। फिर 30 किलो गांजा लेकर जगदलपुर से रायपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *