लुधियाना| हरियाणा के फूड सप्लाई मंत्री मंत्री राजेश नागर ने लुधियाना पहुंचकर कांग्रेस के पूर्व सेक्रेटरी संजीव भार्गव रॉकी व उनके परिजनों से मुलाकात की। मंत्री ने संजीव भार्गव के पुत्र के विवाह पर उन्हें बधाई दी। शनिवार को हरियाणा के फूड सप्लाई मंत्री मंत्री राजेश नागर लुधियाना पहुंचे। इसके बाद वह कांग्रेस के पूर्व सेक्रेटरी संजीव भार्गव रॉकी के घर पहुंचे। यहां पूर्व सेक्रेटरी संजीव भार्गव रॉकी और उनके बेटे निखिल भार्गव ने उनका बुके देकर स्वागत किया। मंत्री ने उन्हें कहा कि वह व्यस्त होने के कारण उनके बेटे की शादी में नहीं आ सके थे जिसके चलते वह उनसे मिलने पहुंचे हैं। मंत्री राजेश नागर ने बेटे निखिल को बधाई दी।