हरियाणा के लेफ्टिनेंट का पत्नी संग आखिरी VIDEO:पहलगाम में डांस, बैकग्राउंड में पाकिस्तानी गाना लगाया; आतंकियों ने सिर में गोली मारी

हरियाणा के करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का 19 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का दावा है कि यह उनका पत्नी हिमांशी के साथ पहलगाम का आखिरी वीडियो है। इस वीडियो में दोनों शादी के बाद बहुत खुश नजर आ रहे हैं। वे एक-दूसरे के साथ डांस कर रहे हैं। इसके बैकग्राउंड में पाकिस्तानी सिंगर एनुराल खालिद की झोल एलबम का पंजाबी में गाया गाना बज रहा है। लेफ्टिनेंट नरवाल 3 साल पहले नेवी में भर्ती हुए थे। 16 अप्रैल को उनकी गुरुग्राम की हिमांशी से शादी हुई थी। लेफ्टिनेंट ने बिना दहेज के सिर्फ 1 रुपए में शादी की थी। शादी के बाद वह हनीमून मनाने के लिए पहलगाम गए थे। जहां 22 अप्रैल को आतंकियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। 23 अप्रैल को करनाल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बहन सृष्टि ने उन्हें मुखाग्नि दी। पहलगाम में खुशी मनाते विनय-हिमांशी के 3 PHOTOS… 7 इन्फोग्राफिक्स से जानें लेफ्टिनेंट नरवाल की पूरी कहानी… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा के लेफ्टिनेंट को अंतिम विदाई दी:पत्नी ने सैल्यूट किया, पिता ने हाथ जोड़े; बहन बोली- बदला चाहिए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल बुधवार (23 अप्रैल) शाम को करनाल में पंचतत्व में विलीन हो गए। बहन के साथ चचेरे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले बहन ने अर्थी को कंधा भी दिया। पूरी खबर पढ़ें..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *