हरियाणा के सीएम के दौरों से ‘आप’ तंग…विधायकों ने काले झंडे दिखाए, सैनी बोले- पंजाब में गैंगस्टवार बढ़ा

भास्कर न्यूज़ | अमृतसर पंजाब में विधानसभा चुनाव की आहट अभी भले आधिकारिक तौर पर दूर दिख रही हो, लेकिन सियासी जमीन पर हलचल तेज हो चुकी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे ने राजनीतिक और गरमा दी। उनके पंजाब दौरे आम आदमी पार्टी को तंग करने लगे हैं। शनिवार को नायब अमृतसर आए, मगर यहां भगतांवाला दानी मंडी में खड़े आम आदमी पार्टी के विधायकों और वर्करों ने उनके काफिले को काले झंडे दिखा डाले। हालां​​कि नायब सैनी को आप के विधायकों को आमना–सामना नहीं हुआ, मगर सैनी ने काले झंडे दिखाए जाने की नाराजगी यह बयान देकर दिखा कि पंजाब में आप सरकार के दौरान गैंगस्टरवाद बढ़ा है। उनके इतना कहते ही अमृतसर में मौजूद सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह सिद्धू ने पलटवार किया। कहा– सैनी पहले हरियाणा को संभाले। ​फिर पंजाब की बात करें। मंत्री डॉ. बलबीर ने हरियाणा सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल उठाए और कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में ठोस काम कर रही है। आप नेताओं ने सैनी के दौरे दौरान काले झंडे दिखाकर केंद्र और भाजपा पर पंजाब के साथ भेदभाव करने तथा फंड रोकने के आरोप लगाए। दूसरी तरफ अकाली दल ने अमृतसर के अटारी हलके में रैली कर वर्करों को लामबंद करने का प्रयास किया। उधर अमृतसर ईस्ट हलके से विधायक रही डॉ. नवजोत कौर सिद्धू नई पार्टी बनाने की तैयारी कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *