हरियाणा और पंजाब के बीच पानी के विवाद को लेकर आज लगातार दूसरे दिन पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। सोमवार को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार, पंजाब सरकार और भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। सुनवाई में हरियाणा के एडवोकेट जनरल ने कहा कि प्रदेश के 200 से ज्यादा जल घर सूख चुके हैं। पंजाब सरकार ने हरियाणा का पानी रोक दिया है। इसके जवाब में पंजाब सरकार ने कहा कि हमने हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दे दिया है। हम और पानी हरियाणा को नहीं दे सकते हैं। उधर, सोमवार को पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन हुआ, जिसमें 6 प्रस्ताव पास किए गए। हाईकोर्ट में अब तक 3 याचिकाएं
पंजाब-हरियाणा जल विवाद को लेकर हाईकोर्ट में 3 याचिकाएं डाली गई हैं। पहले 2 याचिकाएं शनिवार को दायर की गईं। पहली याचिका एडवोकेट रविंद्र ढुल नेल दायर की। दूसरी याचिका फतेहाबाद ग्राम पंचायत ने दायर की। पंजाब CM ने कहा- आगे पानी नहीं देंगे
पानी विवाद को लेकर पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन हुआ। इसमें CM भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा को अभी तो हम ये पानी दे रहे, आगे से ये भी नहीं मिलेगा। CM नायब सैनी के हरियाणा का पानी बंद करने से पाकिस्तान जाने के आरोप पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पाकिस्तान में एक बूंद पानी भी नहीं जा रहा। सेशन में 6 प्रस्ताव पास किए गए। हरियाणा CM बोले- पानी को बिना शर्त तुरंत छोड़े
हरियाणा CM नायब सैनी ने कहा कि पंजाब विधानसभा में पीने का पानी रोकने का पास प्रस्ताव असंवैधानिक और भारत के संघीय ढांचे के खिलाफ है। इसलिए हरियाणा का मंत्रिमंडल उस प्रस्ताव की निंदा करता है। हम पंजाब सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह हरियाणा के पीने के पानी को बिना शर्त तुरंत छोड़े। उन्होंने कहा कि BBMB लोकसभा से पारित बॉडी है, जो केंद्र सरकार के अधीन है। पंजाब सरकार तो कुछ भी कह सकती है। ये तो कह सकते हैं हरियाणा, हिमाचल और यहां तक कि पाकिस्तान भी हमारा है। ये ना तो संविधान को मानते हैं ना न्यायालय को मानते हैं। पानी के विवाद में कल क्या हुआ… भाखड़ा बोर्ड बोला- पंजाब पुलिस ने डैम पर कब्जा किया:पंजाब विधानसभा में 6 प्रस्ताव पास; हरियाणा CM बोले- असंवैधानिक, बिना शर्त पानी छोड़ें हरियाणा और पंजाब के बीच पानी के विवाद को लेकर सोमवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) की याचिका पर सुनवाई हुई। बोर्ड ने कोर्ट को बताया कि पंजाब पुलिस ने डैम पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। पुलिस के जवानों ने डैम की सभी कंट्रोल यूनिट अपने हाथ में ले लिए हैं। पूरी खबर पढ़ें…


