हरियाणा में कल से 3 दिन बारिश के आसार:छाने लगे बादल, रफ्तार पकड़ेगी हवा; 9 जिलों में 30 डिग्री से पार पहुंचा तापमान

हरियाणा में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच एक बार फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश में कल 12 मार्च से 14 मार्च होली तक बारिश होने का अनुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज सुबह से ही देखा जा सकता है, आसमान में बादल छाए हुए हैं। इससे दिन का तापमान स्थिर रह सकता है। वहीं आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को भी मिल सकती है। हरियाणा में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 9 जिलों में 30 डिग्री से ऊपर जा चुका है। महेंद्रगढ़ में तापमान 33.7 डिग्री तक पहुंच गया है जो सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा राजस्थान से सटे हरियाणा के इलाकों में अभी से तेज गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ थोड़ी राहत देगा मगर इसके बाद तापमान फिर तेजी से बढ़ेगा। आज और कल तेज हवाएं चलेंगी
हरियाणा चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 13 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13 मार्च के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई की संभावना है। 11 व 12 मार्च के दौरान हवाएं मध्यम से तेज गति से चलने की संभावना है। परंतु 14 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *