हरियाणा में चंडीगढ़ के कार डीलर की हत्या:कुरुक्षेत्र में गर्दन कटा अर्धनग्न शव मिला; पंजाब में रस्म पगड़ी में जाने के लिए निकले थे

चंडीगढ़ के एक कार डीलर की कुरुक्षेत्र में हत्या कर दी गई। व्यक्ति अपने घर से पंजाब के फाजिल्का में अपने मामा की रस्म पगड़ी में शामिल होने के लिए निकला था। अगली सुबह उसका गर्दन कटा अर्धनग्न शव कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में जीटी रोड के पास दंगल ग्राउंड में मिला। मृतक की पहचान उसके पास मौजूद डेबिट कार्ड से हुई। परिवार ने मृतक के यहां काम करने वाले एक युवक मोनू पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल वह युवक फरार है। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने मोनू और उसकी पत्नी समेत अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238(बी) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आज, शुक्रवार को डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 14 जनवरी को बेटी के घर आए
मृतक की पहचान राजेश चोपड़ा (57) के रूप में हुई है। वह हाल ही में चंडीगढ़ से मोहाली के सेक्टर-79 में शिफ्ट हुए थे। राजेश चंडीगढ़ में गाड़ियों की सेल परचेज का काम करते थे। राजेश के दामाद शेखर साहनी ने बताया कि 14 जनवरी की दोपहर करीब 3:30 बजे उसके ससुर राजेश अपनी बेटी शीनम से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे। फाजिल्का नहीं पहुंचे राजेश
शेखर ने आगे बताया कि शाम को उसके ससुर ने शीनम को मोनू के साथ फाजिल्का जाने की बात कही। यहां उनको अगले दिन अपने मामा की पगड़ी की रस्म में शामिल होना था। रात करीब 10 बजे उसके ससुर राजेश ने सेक्टर-40 के बारबेक्यू चिकन खरीदा और फाजिल्का के लिए निकल गए। जाते वक्त उन्होंने अपने भांजे मोहित गगनेजा के साथ फोन पर बातचीत की। अगले दिन 15 जनवरी को सुबह 11 बजे मोहित ने शीनम को राजेश के फाजिल्का नहीं पहुंचने की बात बताई। कॉल की तो मोबाइल स्विच ऑफ आया
शेखर ने बताया कि पत्नी शीनम ने उसे कॉल कर पूरी घटना बताई। जिस पर उसने अपने ससुर के मोबाइल नंबर पर कॉल की तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ आया। उसने अपने ससुर की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उसके ससुर का शव शाहाबाद में खदानों में पड़ा है। डेबिट कार्ड से हुई थी पहचान
पुलिस को शव के पास 2 डेबिट कार्ड (ATM) बरामद हुए थे। एक कार्ड पर राजेश और दूसरे पर भारती शाह का नाम लिखा था। पुलिस ने इन कार्डों के जरिए शव की पहचान करके फैमिली को सूचना देकर बुलाया। कल ही फैमिली ने कुरुक्षेत्र आकर शव की पहचान राजेश चोपड़ा के रूप में कर दी थी। पैसों की कलेक्शन का काम करता था मोनू
शेखर ने पुलिस को बताया कि मोनू ने उसके ससुर की हत्या कर शव को शाहाबाद में फेंक दिया। मोनू हरियाणा का रहने वाला है। पिछले 2-3 महीनों से चंडीगढ़-मोहाली में पैसों की कलेक्शन का काम करता है। राजेश मोनू पर काफी भरोसा करते थे। अपना सारा लेन-देन का काम उसे सौंपते थे। बेटा कल आएगा कनाडा से
राजेश के भांजे मोहित ने बताया कि उसके मामा राजेश चोपड़ा का इकलौता बेटा अंश चोपड़ा कनाडा में रहता है। शनिवार को अंश कनाडा से वापस आएगा। घटना की रात करीब 12 बजे उसकी अपने मामा राजेश से फोन पर बात हुई थी। बीच में उसे मोनू की आवाज भी आ रही थी। 15 मिनट बाद उसने दोबारा फोन किया किया तो बंद मिला। पोस्टमॉर्टम में मिली 28 चोटें
फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि राजेश की मौत 14 जनवरी की रात 1 से 3 बजे के बीच हुई। आरोपियों के पहले गला घोंटने की आशंका है। उसके बाद उन्होंने साइड से गला काट दिया। अलग-अलग जगह पर 27-28 चोटें लगी हुई थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *