हरियाणा में दम घुटने से 5 की मौत:कुरुक्षेत्र के होटल में अंगीठी जलाकर सोए थे; मरने वालों में सगे भाई और जीजा-साला

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दम घुटने से ठेकेदार समेत 5 मजदूरों की मौत हो गई। पांचों सोमवार को जिला जेल के पास होटल स्टर्लिंग के कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सोए थे। मंगलवार को जब काफी देर तक नहीं उठे तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस बुलाई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो पांचों बेसुध पड़े हुए थे। इन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पांचों शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिए। मृतकों की पहचान यूपी में सहारनपुर के शेखपुरा कदीम निवासी ठेकेदार नूर (30), रामकुमार (43), रोशन (45), मदनलाल (42) और सोनू (28) के रूप में हुई है। सोनू और नूर सगे भाई थे। नूर की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। सोनू की 4 साल पहले शादी हुई थी। रोशन और रामकुमार जीजा-साला थे। पांचों होटल में पेंट करने के लिए आए थे। होटल में हुए हादसे के PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग जानिए कैसे हुआ हादसा… होटल का कराया जा रहा विस्तार, पेंट कराना था
यह होटल स्टर्लिंग कुरुक्षेत्र के ही रहने वाले आनंद बजाज का है। मैनेजर उपेंद्र नैन ने बताया कि होटल के बैक साइड में 10-12 कमरे बनाए जा रहे हैं। यह सभी कमरे होटल स्टाफ के लिए ही तैयार कराए जा रहे हैं। अभी होटल स्टाफ को बाहर एक पूरी कोठी किराए पर लेकर दी गई है। वर्तमान में इन नए कमरों में पेंट का काम शुरू कराया गया था। इसका ठेका सहारनपुर के रहने वाले ठेकेदार नूर को दिया गया। वहीं चारों मजदूरों को लेकर आया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *