हरियाणा रोडवेज की बसों में रेस,VIDEO:11 किमी तक एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़, 20 सवारियां डरी बैठी रहीं; ड्राइवर सस्पेंड

हरियाणा के जींद में रोडवेज की 2 बसों के बीच रेस लग गई। दोनों के ड्राइवर 11 किलोमीटर तक एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश करते रहे। जिस वक्त एक-दूसरे से आगे निकलने की रेस चल रही थी, उस वक्त बस में 20 से ज्यादा सवारियां थीं। दोनों बसों की रेस का वीडियो पीछे चल रहे एक कार ड्राइवर ने बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद जींद के ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है। वह नरवाना सब डिपो में तैनात है। कलायत से निकलने के बाद सामने से रोडवेज की दूसरी बस आई
रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, 1 मार्च को जींद के नरवाना सब डिपो की बस नंबर HR56-GV-4958 चंडीगढ़ से नरवाना की तरफ आ रही थी। उसमें 20 सवारियां थीं। इस बस को हिसार जाना था। बस को रोडवेज ड्राइवर महेंद्र सिंह चला रहा था। कलायत से आगे निकलते ही रोडवेज की इस बस के आगे रोजवेज की ही दूसरी बस आ गई। इसके आखिर में नंबर 1111 था। यह देख महेंद्र सिंह ने उसे ओवरटेक करने की कोशिश की। मगर, दूसरी बस वाले ने भी रेस बढ़ा ली। इससे महेंद्र सिंह ने भी अपनी बस दौड़ा ली। दोनों के बीच आगे निकलने की होड़ लग गई। कुछ किलोमीटर तक दोनों ड्राइवर रेस लगाते रहे, सवारियां सहमी रहीं
इस दौरान महेंद्र सिंह बस को रॉन्ग साइड तक ले गया। उसने गलत कट भी मारे। इस वजह से अंदर बैठी सवारियां हादसे के डर से सहमी रहीं। कलायत से नरवाना के बीच करीब 11 किलोमीटर तक दोनों में रेस चलती रही। इस दौरान पीछे से कार में रमेश नाम का व्यक्ति आ रहा था। उसने दोनों बसों को रेस लगाते देखा तो वीडियो बना ली। इसके बाद यह वीडियो रोडवेज के जीएम तक पहुंच गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *