हरियाणा रोडवेज की बस राजस्थान में जब्त होने के मामले में नया खुलासा हुआ है। हिसार के यातायात प्रबंधक (TM) सुरेंद्र सिंह ने बताया है कि उनकी रोडवेज बस को रूट परमिट न होने के चलते चालान कर जब्त किया गया है। बस के कागजात पूरे थे, लेकिन उसकी टाइम टेबल के कागजात ड्राइवर के पास नहीं थे। TM ने यह भी बताया है कि यह बस बीते 5 साल से इस रूट पर चल रही है। इसके टाइम टेबल को लेकर बीकानेर आरटीओ को लेटर लिखा गया है, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दोनों राज्यों के GM के बीच मौखिक रूप से इस पर सहमति बनी हुई थी। इस मौखिक सहमति की जानकारी आरटीओ को नहीं थी, इसलिए बस जब्त कर ली गई। TM ने यह बयान GM मंगल सेन के साथ मीटिंग करने के बाद दिया है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि गुरुवार को छुट्टी के चलते बस को छुड़ाया नहीं जा सका है। बता दें कि बुधवार को 45 यात्रियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस को राजस्थान में जब्त कर लिया गया था। इसका कारण बस की गलत टाइमिंग को बताया गया। रोडवेज बस सीज करने का पूरा मामला क्या है… बस जब्त करने के विवाद से जुड़ी 2 PHOTOS… रोडवेज अधिकारी बोले- प्राइवेट बसों के चक्कर में कार्रवाई कर रहे
रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक हिसार और राजस्थान के बीच बसों के टाइम टेबल का विवाद एक साल से चल रहा है। इस रूट पर चलने वाले राजस्थान के निजी बस संचालक हिसार रोडवेज की टाइम टेबल को गलत बताकर शिकायत करते रहते हैं। उनका पक्ष लेते हुए राजस्थान के अधिकारी कार्रवाई कर देते हैं। यह विवाद कुछ समय पहले हिसार से खाजूवाला बस को सूरतगढ़ से चलाने के बाद से शुरू हुआ है। दोनों राज्यों के बीच पहले भी हो चुका विवाद
हरियाणा में राजस्थान रोडवेज की बस में टिकट को लेकर करीब 6 महीने पहले हरियाणा की महिला पुलिसकर्मी और कंडक्टर के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया था। इस विवाद के बाद हरियाणा पुलिस ने राजस्थान रोडवेज की बसों के चालान काटने शुरू कर दिए थे। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में राजस्थान में भी हरियाणा रोडवेज की बसों के चालान काट दिए थे। दोनों राज्यों में अजीबो-गरीब स्थिति बन गई थी। दोनों राज्यों की ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई में रोडवेज कर्मचारी और यात्री परेशान रहे। चालान काटने के समय बसों को देर तक खड़ा रखा जाता था। हरियाणा में राजस्थान की 90 बसों के चालान हुए थे
मामला बढ़ने के बाद हरियाणा पुलिस ने 3 दिनों में राजस्थान रोडवेज की करीब 90 बसों के चालान काट दिए थे। वहीं, इस कार्रवाई के बाद राजस्थान में भी हरियाणा रोडवेज की 26 बसों के एक ही दिन में चालान किए गए थे। यह चालान जयपुर में हुए थे। इसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें हरियाणा रोडवेज का कंडक्टर वीडियो बनाते हुए कह रहा था कि 5-7 सवारी ज्यादा होने की वजह से राजस्थान पुलिस नाजायज तरीके से चालान कर रही है। ड्राइवर पुलिस कर्मचारी को बता रहा था कि 60 सीटर बस है। इस पर पुलिस कर्मचारी जवाब देता है कि सवारी 64 हैं। इसके बाद कंडक्टर कहता है कि बदले की भावना में कार्रवाई की जा रही है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा की लेडी पुलिसकर्मी का रौब,VIDEO:राजस्थान रोडवेज की बस में कंडक्टर से टिकट के लिए बहस; बोली- वर्दी में होकर भी किराया देना पड़ेगा? हरियाणा की एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह राजस्थान रोडवेज की बस में सफर कर रही है, लेकिन किराया नहीं दे रही। पुलिसकर्मी का कहना है कि वह किराया नहीं देगी, क्योंकि बस में पुलिस का किराया लगता ही नहीं। पूरी खबर पढ़ें…


