हरियाणा से डिलीवरी देकर लौट रहे बोन ब्रेड के सेल्समैन की सड़क हादसे में हुई मौत

भास्कर न्यूज |लुधियाना हरियाणा से ब्रेड की सप्लाई देकर लौट रहे बॉन ब्रेड के सेल्समैन की सड़क हादसे में मौत हो गए। हादसा 19 फरवरी को गांव साहनी के पास उस समय हुआ जब उसकी गाड़ी सर्विस लेन में जा रही थी और सामने से आ रहे ट्राले से जोरदार टक्कर में गाड़ी चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भूपिंदर सिंह (38) वासी लुधियाना के रूप में हुई है। वह चंडीगढ़ रोड स्थित बोन ब्रेड कंपनी में ड्राइवर व सेल्समैन के तौर पर काम करता था। बुधवार को वह टाटा गाड़ी नंबर PB10HU-1275 में ब्रेड लोड कर यमुनानगर गया था। परिजनों के अनुसार, भूपिंदर माल डिलीवरी के बाद वापस लुधियाना लौट रहा था। जब वह गांव साहनी के पास सर्विस लेन में शराब के ठेके के नजदीक पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्राले से उसकी गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में ट्राले का गार्डर भूपिंदर की छाती में जा घुसा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्राले का चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना साहनेवाल के जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। वहीं मृतक के रिश्तेदार परमिंदर सिंह ने बताया कि भूपिंदर की शादी को करीब 13 साल हो चुके थे। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें 6 साल का बेटा और 9 साल की बेटी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *