हरियाणा CM बोले- यमुना पर बयान देकर केजरीवाल हारे:नारनौंद में BJP कार्यालय पहुंचे, कहा- दिल्ली के बाद निकाय चुनाव भी जीतेंगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नारनौंद बीजेपी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की। बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि एक चुनाव हम दिल्ली में अभी जीते हैं और निकाय चुनाव के लिए हम तैयार हैं। दिल्ली में हरियाणा की तरह 5 तारीख को मतदान था और 8 को नतीजे आए थे और 48 सीटें ही वहां बीजेपी ने जीती हैं। नायब सैनी ने कहा कि दिल्ली में अफवाह फैलाने का काम केजरीवाल ने किया, मगर चुनाव में यह काम नहीं आया। सैनी ने कहा कि केजरीवाल ने यमुना नदी पर बयान दिया कि हम इसे साफ कर देंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने 10 साल तक दिल्ली के लिए कुछ नहीं किया और अब 5 साल में यमुना को साफ करने की बात कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल ने पानी में जहर मिलाने की बात कह कर अपना ही नुकसान किया। हरियाणा के लोग तो खुद जहर पीकर लोगों को अमृत पिलाने का काम करते हैं। केजरीवाल का खुद का जन्म भी हरियाणा से ही है। नारनौंद भाजपा कार्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता सीएम बोले-पार्टी जिसे खड़ा करें उसे जितवाएं
मुख्यमंत्री ने भाजपा वर्करों से कहा कि नारनौंद नगर पालिका में पार्टी जिसे भी चुनाव में खड़ा करे उसे जितवाने का काम करे। पार्टी के उम्मीदवार को यहां से जितवाना है ताकि नारनौंद में रूके हुए विकास कार्य फिर से हो सकें। मुख्यमंत्री नायब सैनी सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम के पारिवारिक फंक्शन में शामिल होने के लिए आज नारनौंद में आए थे। नारनौंद नगर पालिका भाजपा के लिए बनी साख दरअसल, नारनौंद नगर पालिका भाजपा के लिए साख का सवाल बनी हुई है। नारनौंद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीती थी। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के सांसद जयप्रकाश को नारनौंद से अच्छी लीड मिली थी। नारनौंद में नगर पालिका इसलिए भाजपा के लिए साख बनी हुई है। पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु नगर पालिका चुनाव को लेकर सक्रिय हैं और यहां से भाजपा जीते इसके लिए लगातार फिल्ड में एक्टिव हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *