भास्कर न्यूज | हरिहरगंज हरिहरगंज शहर में गाजे-बाजे के साथ देवों के देव महादेव की भव्य आकर्षक बारात निकाली ईयी। नाचते-गाते भूत-प्रेतों की टोली पर श्रद्धालुओं का जत्था बारात की शोभा बढ़ा रहे थे। बिहार के पीपरा बगाही स्थित शिव मंदिर से भगवान शिव का बारात चलकर हरिहरगंज से सटे महराजगंज ठाकुरबाड़ी में पहुंची। जहां स्टूडेंट क्लब के सदस्यों ने बारातियों को फूल-माला के साथ स्वागत किया। वही भगवान महादेव, माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। रात्रि में पूरे विधि-विधान के साथ शिव-पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, एसआई संतोष कुमार, राकेश सिंह, अविनाश कुमार, कुमार सौरव, एएसआई विनोद राय, सुनील कुमार सहित पुलिस के जवान का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में स्टूडेंट क्लब के अध्यक्ष राज विश्वकर्मा, सचिव सौरभ विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष मोनू सिंह सहित सदस्य मिथुन प्रजापति, मंटू प्रजापति, प्रकाश कुमार, लव कुश, सनी, शिवपूजन, ट्विंकल कुमार, सोनू, शंकर, रवि, गोलू, रंजीत विश्वकर्मा, गुड्डू विश्वकर्मा, राहुल विश्वकर्मा, रूपेश जायसवाल, सुनील कुमार सिंह, रवि शंकर कुमार, दिनेश विश्वकर्मा, सरोज जायसवाल, दीपक प्रजापति, धनंजय प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा। लातेहार | शहर के पोचरा रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणी तिर्की ने ध्वजारोहण कर किया। स्थानीय सेवा केंद्र की संचालिका बहन गंगोत्री ने कहा कि जैसे शिव को भांग, धतूरा और बेलपत्र अर्पित किए जाते हैं, उसी प्रकार मनुष्य को भी अपने भीतर छिपी बुराइयों काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार को त्यागकर सच्चे मन से शिव का स्मरण करना चाहिए, तभी वास्तविक शिवरात्रि मनती है। ब्रह्माकुमारी अमृता ने भी शिव जयंती के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और लोगों को नियमित रूप से केंद्र आकर आध्यात्मिक ज्ञान लेने का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम में ज्योति बहन, सुनीता माता, आलू दीदी सहित सैकड़ों भाई-बहनों ने भाग लेकर आध्यात्मिक संदेश ग्रहण किया। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।


