हरेक युवा को सेना में होना चाहिए भर्ती : शर्मा

अमृतसर| बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के उच्च-अधिकारी दलवीर सिंह को देश प्रति निभाई जा रही बेहतर सेवाओं के मद्देनजर अमर शहीद बाबा मोती राम मेहरा चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया है। उक्त संगठन का एक शिष्टमंडल उनको वाघा बार्डर पर उनके कार्यालय में गया। शिष्टमंडल की अगुवाई उक्त संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन बीएस कश्यप ने की, जिसमें नशा विरोधी समाज निमार्ण संस्था के चेयरमैन बालकृष्ण शर्मा, युवा नेता बॉबी सेठ व अन्य पदाधिकारी दीपक, सतवंत सिंह औलख, मनीष व अन्य शामिल थे। इस दौरान कश्यप व शर्मा ने कहा कि अगर हम सब देशवासी चैन की नींद सोते है तो ये सब हमारी सरहद पर प्रहरी बन कर बैठे बीएसएफ के अधिकारियों व कर्मियों के कारण ही है। ये सैनिक अपने परिवार को छोड़कर देश सेवा में अपनी पूरी जवानी निकाल देते है, इसलिए ऐसे वीर साहसिक सैनिकों को समय-समय पर सम्मान मिलना ही चाहिए। उन्होंने देश के हरेक युवा को संदेश देते कहा कि युवाओं को नशों का त्याग करके एक बार सेना में जरूर जाकर देश सेवा करनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *