भास्कर न्यूज | जालंधर श्री श्री चैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर प्रताप बाग में भक्तों की ओर से श्री चैतन्य महाप्रभु जी के आविर्भाव गौर पूर्णिमा एवं होली महोत्सव के उपलक्ष्य में छठी व अंतिम प्रभातफेरी श्रद्धापूर्वक निकाली गई। इस अवसर पर सभी भक्त सुबह 6 बजे मंदिर प्रांगण से हरे कृष्ण महामंत्र एवं हरिनाम संकीर्तन करते हुए निकले। प्रभातफेरी मंडी रोड व सेंट्रल टाउन की विभिन्न गलियों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। प्रभातफेरी में सबसे आगे चल रही श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव जी की पालकी एवं ध्वज की सेवा मनीष वर्मा, गुरविंदर एवं हैप्पी वर्मा ने निभाई। संकीर्तन का शुभारंभ पुजारी दीनार्ती हर दास प्रभु, रेवती रमण गुप्ता, कपिल देव शर्मा, राजेंद्र लूथरा, मिंटू कश्यप, सुरेश कुमार एवं सार्थक ने गुरु वंदना से किया गया। प्रभातफेरी के दौरान भक्तगण ‘गोविंद हरे गोपाल हरे, जय-जय प्रभु दीनदयाल हरे’ तथा हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन करते हुए झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। यहां अजय अग्रवाल, राजेंद्र लूथरा, चेतन दास, अजय अरोड़ा, हेमंत थापर, सूरज कुमार, गुरविंदर, घनश्याम राय, संजीव खन्ना, संजीव मल्होत्रा, गौरव, शिवम, विशाल भल्ला, सक्षम, रामदेव वर्मा, मनीष वर्मा, विवेक वर्मा, सूरज पांडे व अन्य श्रद्धालु प्रभातफेरी का हिस्सा बने।


