हर्षित और रेहान स्टेट वॉलीबॉल टीम में चयनित

भास्कर न्यूज |कवर्धा जिला वॉलीबॉल संघ के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी हर्षित मंडावी और रेहान खान का चयन छत्तीसगढ़ की सब-जूनियर बालक वॉलीबॉल टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब 46वीं सब-जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी ने बताया कि 15 फरवरी को रायपुर के सप्रेशाला मैदान में आयोजित चयन ट्रायल में कबीरधाम जिले से छह खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हर्षित मंडावी और रेहान खान को 12 सदस्यीय छत्तीसगढ़ टीम में स्थान मिला। छत्तीसगढ़ की टीम 24 फरवरी से 1 मार्च तक हुगली (पश्चिम बंगाल) में आयोजित 46वीं सब-जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। इस उपलब्धि से जिले में खेल जगत में उत्साह का माहौल है। दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर कोच साजिद खान और कुमार चंद्रवंशी, संघ के संरक्षक डॉ. एके श्रीवास्तव, रेवेल सिंह, सलाहकार विष्णु पांडेय, संयोजक आदित्य श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अतुल देशलहरा, सचिव विजय चंद्रवंशी सहित अन्य पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने हर्ष जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *