हर्ष भरा हो आपका नववर्ष:शराब पीकर वाहन चलाया तो लाइसेंस रद्द, डिक्की खोल म्यूजिक बजाया तो गाड़ी जब्त

नववर्ष के जश्न में किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए जयपुर पुलिस ने शहरभर में पुख्ता सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाएं लागू कर दी हैं। आमजन से शांति से नववर्ष मनाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और किसी भी तरह के उत्पात से बचने की अपील की गई है। इसके तहत प्रत्येक थाना क्षेत्र में थ्री-लेयर गश्त, शहरभर में 45 अतिरिक्त नाके और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने प्रत्येक थाना इलाके में थ्री-लेयर गश्त के निर्देश दिए गए हैं। गश्ती टीमें पूरे क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रखेंगी। चेकिंग के लिए शहर में 45 अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं। सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी रात 1 बजे तक फील्ड में रहकर अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। ऐसा करने से बचें, नहीं तो होगी कार्रवाई: कमिश्नर शराब के नशे में गाड़ी ना चलाएं, बाहर टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा मिलेंगे पुलिस अलर्ट; 1000 अतिरिक्त जवान तैनात होंगे नगर निगम अलर्ट; 24 घंटे तैनात रहेगी सफाई टीम नववर्ष पर पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नगर निगम ने प्रमुख पर्यटन स्थलों और बाजारों में विशेष सफाई टीमों का गठन किया है। ये परकोटा क्षेत्र सहित सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर 24 घंटे तैनात रहेंगी। वहीं, जोन उपायुक्त कार्यालय में बैठने के बजाय फील्ड में रहकर सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। निगम पिछले 10 दिनों से सड़कों पर अतिक्रमण हटाने का महाअभियान चला रहा है। इसके तहत अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटाने की कार्रवाई भी लगातार जारी है। निगम ने प्रारंभिक चरण में पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की है। इनमें जलमहल की पाल, अल्बर्ट हॉल, जलेब चौक (हवामहल के पास) और आमेर का किला शामिल हैं। ये मोबाइल टॉयलेट 1 जनवरी की रात तक आमजन के उपयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे, ताकि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने जोन उपायुक्तों को सख्त निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *