दुर्ग | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारी रीटा दीदी ने ध्वजारोहण किया। चैतन्य प्रभा दीदी, कामिनी बहन, संगीता बहन, देवकी बहन, साक्षी बहन और सभी भाई-बहनों के सानिध्य में निराकार परमपिता परमात्मा शिवबाबा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर सभी को प्रतिज्ञा दिलाई गई कि वे हर परिस्थिति में सदा अचल अडोल रहेंगे। शुभ भावना और शुभकामना के मंत्र द्वारा हर आत्मा को संतुष्ट करते हुए सदा संतुष्ट रहेंगे। मीठी बोल और मुस्कुराते हुए चेहरे से हर एक के साथ मधुरता पूर्ण व्यवहार करेंगे। सच्चे और साफ दिल से भोलेनाथ को राजी कर चिंता और व्यर्थ चिंतन से मुक्त रहेंगे। दृढ़ता और परिवर्तन शक्ति से हर कारण का निवारण करेंगे।


