झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक कोल्ड स्टोरेज बनाया जाएगा। पूरे राज्य में महिला किसान खुशहाली योजना, दलहन मिशन और मखाना विकास योजना शुरू की जाएगी। विभाग की 4275 करोड़ रुपए की अनुदान मांग सदन में ध्वनि मत से पारित कर दी गई। मंत्री ने बताया कि महिला किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला किसान खुशहाली योजना लाई गई है। इसके लिए 25 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। -शेष पेज 11 पर दुग्ध और मत्स्य उत्पादन बढ़ा मंत्री ने बताया कि 8 हजार हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा दी गई है और 4 हजार से अधिक सोलर पंप लगाए गए हैं। दुग्ध संग्रह 400 लीटर प्रतिदिन से बढ़कर 3 लाख लीटर प्रतिदिन हो गया है। मत्स्य उत्पादन 3 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। देसी मांगुर को राजकीय मछली घोषित किया गया है।


