हर साल की तरह स्लम एरिया में बांटी जाएंगी 500 कॉपियां और स्टेशनरी

जालंधर | ग्रोवर कॉलोनी की रहने वाली अंशिका हर साल महिला दिवस पर स्लम एरिया के बच्चों को कॉपियां और स्टेशनरी बांटती हैं। इस बार रविवार को 500 कॉपियां और स्टेशनरी बस्ती एरिया में बांटेंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चे आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पुरानी कापियां से काम चलाते दिखे तो उन्होंने तय कर लिया कि वे ऐसे बच्चों की मदद करती रहेंगी। अब तक वे 400 बच्चों की मदद कर चुकी हैं और बस्ती बावा खेल रोड पर फिश मार्केट के पास, बस्ती दानिशमंदां के सरकारी स्कूल में किताबें दे चुकी हैं। रविवार को भी स्लम एरिया में 500 कॉपियां व स्टेशनरी वितरित करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *