हल्की बारिश: रेलवे कॉलोनी की सड़कों पर जल जमाव

बंडामुंडा | रेलनगरी बंडामुंडा के रेलवे कॉलोनी के सड़कों पर मौजूद गड्ढे आगामी बारिश के मौसम में जी का जंजाल बन गया है। बंडामुंडा सी सेक्टर स्थित पोस्ट ऑफिस चौक से डूमरता रेलवे स्टेशन जाने वाले कॉलोनी के सड़क पर मौजूद गड्ढा बारिश के पानी से भर जाने से लोग सड़क हादसे हो रहे हैं। गुरुवार को हुई जरा सी बारिश में जब सड़क का हाल ऐसा है तो बारिश के दिनों में लोगो को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ेगा यह अंदाजा लगाया जा सकता है। रेलवे प्रशासन के लापरवाही के कारण कॉलोनी के सड़को पर मौजूद गड्ढे का मरम्मत नहीं हो रही है। जिसका खामियाजा रेलवे कॉलोनी के लोगो को भुगतना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *