शहडोल में मधुमक्खियों के हमले में एक बुजुर्ग की जान चली गई। हमले में 13 लोग घायल हो गए हैं। प्रयागराज महाकुंभ से लौटा परिवार घर में हवन कर रहा था। इससे निकले धुएं से मधुमक्खियां भड़क गईं थी। घटना ब्यौहारी स्थित गुरा गांव में गुरुवार दोपहर की है। रामकिशोर साहू के घर पर हवन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में करीब 50 लोग मौजूद थे। पास ही में पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था। भागने समय गिरे बुजुर्ग, मधुमक्खियों ने काटा
मधुमक्खियों के हमले में प्रेमलाल कोल (60) की मौत हो गई। वे मधुमक्खियों से बचने के प्रयास में भागते समय खेत में गिर गए। उनका पैर लकड़ी में फंस गया और मधुमक्खियों ने उन्हें घेर लिया। उनका शव हवन स्थल से 200 मीटर दूर एक खेत में चार घंटे बाद बरामद हुआ। 13 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
घटना में बाबूलाल साकेत और रामदयाल साहू सहित 13 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। ग्राफिक्स में जानिए, मधुमक्खियों के बारे में यह खबर भी पढ़ें
मधुमक्खियों के काटने से पूर्व पार्षद की मौत छतरपुर में बीती 7 नवंबर को मधुमक्खियों के काटने से 65 वर्षीय पूर्व पार्षद की मौत हो गई थी। वे जेसीबी की मदद से खेत पर काम करवा रहे थे। जेसीबी एक पेड़ से टकरा गई और मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। पूर्व पार्षद संतावन सिंह घोष को मधुमक्खियों ने काट लिया। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर