हसन खां मेवात नगर में बंदरों के जमावड़ा, पकड़वाने की मांग की

अलवर | हसन खां मेवात नगर के सी ब्लॉक में इन दिनों बंदरों का जमावड़ा रहता है। स्थानीय निवासी विजय ने बताया कि बंदरों के झुंड दिनभर घरों की छतों और गलियों में घूमते रहते हैं। कई बार वे घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं। महिलाओं को छत पर कपड़े सुखाने या घर के बाहर निकलने में भी डल लगता है। बंदरों के अचानक झपट्टा मारने से हादसे की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग और नगर निगम से बंदरों को पकड़कर अन्यत्र छोड़ने या प्रभावी नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है। – विजय

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *