भास्कर न्यूज |केरेडारी केरेडारी-टंडवा रोड के बुकरु मोड़ के पास सोमवार शाम 6 बजे केरेडारी से कोयला लोड कर जा रहे हाइवा और बाइक के बीच आमने -सामने की टक्कर हो गई। जिससे घटना स्थल पर ही बाइक चालक मौत हो गई। ट्रक केरेडरी से कटकमसांडी रेलवे साइडिंग जा रहा था । मृतक की पहचान सौंदा, पतरातू निवासी अश्विनी कुमार मिश्रा पिता विभूति नारायण मिश्रा के रूप में की गई है। घटना के तुरत बाद स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई थी। शव सड़क पर ही था। बताया जा रहा है कि इसका पतरातू में दवा का होलसेल दुकान है इसी में दवा लेकर ऑर्डर के अनुसार इस क्षेत्र के दवा दुकानों में दवा पहुंचाने का काम करता था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हाइवा व बाइक में सीधी टक्कर हुई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि हेलमेट पहनने के बावजूद हाइवा का चक्का उसके सिर पर चढ़ गया । हाइवा को पकड़ लिया गया है। घायल यात्री और घटनास्थल पर खड़ी बस।


