हाईकोर्ट से झटका:विधायक देवेंद्र यादव को जमानत नहीं मिली

कलेक्टोरेट आगजनी कांड मामले में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका हाई कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दी। वे 4 महीने से जेल में बंद हैं। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के समक्ष उनके वकील ने हिंसा के दौरान देवेन्द्र यादव के मौजूद न होने का तर्क दिया, जिसे नकारते हुए कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया। देवेंद्र यादव की 17 अगस्त को भिलाई से गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ रही है। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिस का तर्क है कि विधायक का मोबाइल जमा नहीं होने के चलते केस के प्रोग्रेस में देरी हो रही है। इस पर देवेंद्र के वकील ने कहा कि मोबाइल जमा कर दिया था। डीवीआर कॉपी करने के बाद पुलिस ने वापस लौटाया। विधायक देवेंद्र यादव पर हिंसा भड़काने का आरोप है। इस मामले में बलौदाबाजार पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया, लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस को बयान लेना है, तो उनके पास आए और लेकर जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *