हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शहर से लगे लुचकी घाट ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के पास शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के दौरान हाईवा की स्पीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक युवक के पैर और धड़ अलग-अलग हो गए हैं। मौके पर कई राहगीर वहां फैला खून देखकर गश खा गए। घटनास्थल पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने ही पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पेट्रोलिंग टीम पहुंची और भीड़ को कंट्रोल किया। वहीं घायल को आनन-फानन में एम्बुलेंस से जिला अस्पातल पहुंचाया गया है। फिलहाल मृतकों व घायल की पहचान नहीं हो पाई है। युवकों की बाइक-सीजी 15 ईडी 5961 के नंबर से मालिक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की ओर से घटना स्थल पर बिखरे दोनों मृतकों के शव समेटकर मरच्यूरी में रखवाया गया है। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की पतासाजी में जुटी है। पुलिस सीसी कैमरे खंगालने में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *