जालंधर| फिल्लौर नगर कौंसिल ने नेशनल हाईवे के किनारे अवैध तौर पर चल रहे शराब के ठेके को जेसीबी से गिरा दिया। जानकारी के अनुसार, शराब के ठेके को हटाने के लिए लगातार विवाद होता रहा है। नगर कौंसिल ने पहले भी इस शराब के ठेके को हटा दिया था, लेकिन बावजूद इसे फिर खोल दिया गया। लेकिन इस बार सामान भी जब्त किया गया है। नगर कौंसिल के ईओ ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा ठेका हाईवे पर अवैध तौर पर खोला गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी और लीगल एक्शन लिया जाएगा। इस दौरान जिस जगह से ठेका हटाया गया, वहां से अन्य कब्जों को भी साफ किया गया।


