हाईवे के अवैध कटों से हादसों का खतरा, डीसी से बंद करने की मांग

भास्कर न्यूज | जालंधर सिटी से फगवाड़ा रूट पर नेशनल हाईवे-44 पर फोकल पॉइंट से मकसूदां बायपास की ओर जाने वाले रास्ते में, नहर वाले पुल पर बना अवैध कट लोगों की जान के लिए खतरा बन गया है। इस गैर-कानूनी कट के कारण न केवल ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा रही है, बल्कि आए दिन यहां गंभीर सड़क हादसे होने की आशंका बनी रहती है। जालंधर के संगठन ने प्रशासन से अवैध कट बंद करने का मसला उठाया है। फ्लाई उड़ान जिंदगी की ट्रस्ट ने सोमवार को डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशू अग्रवाल को पत्र लिखकर तमाम अवैध कटों को तुरंत बंद करने की मांग की है। ट्रस्ट के चेयरमैन पंकज मेहता ने कहा कि हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार के बीच इस अवैध रास्ते से अचानक मुड़ने वाले वाहन ट्रैफिक के सुचारू प्रवाह में बाधा डालते हैं। खासकर सुबह और शाम के पीक समय में यहां लंबा जाम लग जाता है। एक प्रमुख राष्ट्रीय कॉरिडोर है जहां भारी वाहनों की आवाजाही हर समय बनी रहती है। ऐसे में बिना किसी अनुमति के बीच डिवाइडर में बनाए गए ये कट बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं। ट्रस्ट ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस कट को सील नहीं किया गया, तो कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *