बालोद| शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे के किनारे लगाए गए दिशा-सूचक एवं संकेतक बोर्डों पर निजी कंपनियों और दुकानों के विज्ञापन तथा पोस्टर चिपका दिए है। इससे न केवल संकेतकों की स्पष्टता प्रभावित हो रही है, बल्कि यातायात सुरक्षा पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं। कई स्थानों पर बोर्डों पर इतने पोस्टर चिपका दिए गए हैं जानकारी पढ़ना कठिन हो गया है। विज्ञापन या पोस्टर चिपकाना नियम विरुद्ध है। इसके बावजूद ऐसा कृत्य कर रहे हैं। इस पर रोक लगे। -रामकुमार यदुवंशी बालोद


