हाईवे पर कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान:हरियाणा से जैसलमेर घूमने जा रहे थे, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

डीडवाना जिले में हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में तीन लोग सवार थे, जो हरियाणा से जैसलमेर घूमने जा रहे थे। कार से धुंआ उठता देख ड्राइवर ने सड़क किनारे गाड़ी रोकी और तीनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। मामला जिले के लाडनूं ब्लॉक के निम्बी जोधा से निकल रहे हाईवे का है। हादसा शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुए। कार में एक युवक और दो महिलाएं थीं। वहीं इस हादसे में कार पूरी जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि कार में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है। फोटो में देखेें पूरा घटनाक्रम…

​ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा जानकारी के अनुसार दोपहर में लाडनूं-निम्बी जोधा मार्ग पर पहुंची तो अचानक उसके इंजन से धुआं उठने लगा। ड्राइवर सुभाष ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को तुरंत सड़क किनारे रोका। इससे पहले कि आग पूरी कार को अपनी चपेट में लेती, कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि आसमान में दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण घटना की सूचना मिलते ही लाडनू थानाधिकारी गोपाल और निम्बी जोधा थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। लाडनूं थानाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल कार सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित है। ये लोग हरियाणा के हिसार से जैसलमेर घुमने जा रहे थे। तीनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *