भास्कर न्यूज | लुधियाना गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज में 65वीं वार्षिक एथलेटिक मीट दूसरे दिन का आयोजन गिल पार्क कॉलेज खेल परिसर में किया गया। दूसरे दिन 10,000 मीटर, 3,000 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों दोनों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। जीएनडीईसी के प्रिंसिपल डॉ. सहजपाल सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम कॉलेज के स्पोर्ट्स स्टाफ जिनमें डॉ.हरविंदर सिंह, डॉ. गुंजन भारद्वाज, शमिंदर सिंह और अन्य कॉलेज स्टाफ की मेहनत के कारण ही सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस बीच जीतइंदरपाल सिंह, पूर्व कमांडर, जो 1987 बैच के पूर्व छात्र हैं, उन्होंने कार्यक्रम में विशेष तौर पर भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए शारीरिक फिटनेस बहुत जरूरी है, जिसे हम खेलों के माध्यम से हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने हर क्षेत्र में खेल भावना को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में 1987 बैच की तरफ़ से विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार भी वितरित किए गए। इसके साथ ही प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बॉय व गर्ल को 3100 रुपये के नकद पुरस्कार भी दिए गए। ननकाना साहिब एजुकेशन ट्रस्ट के निदेशक इकबाल सिंह ने मीट के सफल आयोजन के लिए सभी विजेता छात्रों, प्रतिभागियों और स्टाफ सदस्यों को धन्यवाद दिया। ये रहे दूसरे दिन के रिजल्ट: हाई जंप लड़कियां में प्रथम स्थान सिमरनप्रीत कौर एमटेक, दूसरे स्थान पर अदिति कौशल कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और तीसरे स्थान पर सुखमंदीप कौर बी कॉम रहीं। 400 मीटर लड़कियां में पहले स्थान पर जशनदीप कौर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, दूसरे स्थान पर आंचल शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, तीसरे स्थान पर पूजा भंडारी इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी रहे। शॉट पुट लड़कियां में पहले स्थान पर मनीषा बीबीए, दूसरे स्थान पर मान्या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और तीसरे स्थान पर मनजोत कौर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग रहे। ट्रिपल जंप लड़कियां में मसकीनजोत कौर बी आर्क पहले, दूसरे स्थान पर सरबजीत कौर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और जशनदीप कौर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग तीसरे स्थान पर रहे। ट्रिपल जंप लड़कों के मुकाबले में जसपिंदर सिंह एम टेक पहले स्थान पर, दूसरे स्थान पर इफ्तकार आलम मैकेनिकल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग और तीसरे स्थान पर पवन सिंह बिष्ट कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग रहे। 100 मीटर लड़कियों में प्रथम स्थान पर सुखमंदीप कौर बी कॉम, दूसरे स्थान पर मसकीनजोत कौर बी आर्क और तीसरे स्थान पर इशिका इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग रही। 3000 मीटर लड़कियां में दलजीत कौर कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान, मोनिका सरगोत्रा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में दूसरा स्थान, तीसरा स्थान जिया वर्मा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में रही। 10000 मीटर लड़के में पहला स्थान अनीश कुमार शर्मा बीसीए, दूसरा स्थान जशनदीप सिंह बैंस इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और तीसरा स्थान समीर कोहली इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी रहे। लंबी कूद लड़कों में पहले स्थान पर जसपिंदर सिंह एमटेक, दूसरे स्थान पर मनवीर सिंह सिविल इंजीनियरिंग और तीसरे स्थान पर सिमरनजीत सिंह बी कॉम रहे।


