हाई टेंशन तार की चपेट में आया हाइवा:11 हजार वोल्ट की तार से टकराया डाला, वाहन जलकर राख; ड्राइवर-खलासी बाल-बाल बचे

झारखंड के पाकुड़ जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हिरणपुर और महेशपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित सिमलढ़ाब गांव के पास एक हाइवा वाहन हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। हादसे में वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया, लेकिन सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी के अनुसार, हाइवा पाकुड़ की ओर से आ रहा था और एक क्रशर के पास रुका। जैसे ही चालक ने वाहन का डाला ऊपर उठाया, वह 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया। इससे डाला में तुरंत आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरे वाहन में फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हिरणपुर और महेशपुर थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बिजली का करंट वाहन की बॉडी तक पहुंच जाता, तो चालक और खलासी दोनों की जान जा सकती थी। हालांकि, वाहन के मालिक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की गहन छानबीन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *