राजनांदगांव| हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बनाया गया गार्डन पूरी तरह जंगल में तब्दील हो गया है। यहां रहने वालों को सुविधा देने के लिए हाउसिंग बोर्ड ने गार्डन का निर्माण किया था। लेकिन हाउसिंग बोर्ड के द्वारा इसे रख-रखाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिसकी वजह से गार्डन पूरी तरह जंगल में बदल गया है। बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई है। गेट का ताला भी लंबे समय से बंद है।


