राजनांदगांव | शहर के पुराना गंज चौक के पास हाट बाजार में कई तरह की समस्याओं का अंबार है। यहां की सड़कें कई जगह खराब हो गई। कई जगह गड्ढे है। इसके अलावा यहां सब्जी विक्रेताओं के लिए पसरा बना कर दिया गया लेकिन बीच में दुकानें लगाने से जाम लगता है। यहां सब्जी खरीदने पहुंचे ग्राहकों को आवाजाही और पार्किंग की समस्या होती है। बारिश में यहां जल जमाव होता है यहां सुधार की जरूरत है। -मोनेश वर्मा, राजनांदगांव


