हाथियों के झुंड ने छह ग्रामीणों के घरों को किया ध्वस्त

भास्कर न्यूज|कुडू कुडू थाना क्षेत्र से सटे चंदवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में 18 हाथियों का झुंड पिछले एक सप्ताह से उत्पात मचा रहा है। रविवार की रात में कुड़ू प्रखंड से सटे चंदवा थाना क्षेत्र के हडगढ़ा निवासी धीरज तिर्की के मकान को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही प्रकाश बागे, रवि उरांव, नवीन उरांव व जानसन एक्का के मकान को क्षतिग्रस्त करने के बाद मकान में धान, चावल को खा गया। उसके बाद इसके बाद हाथियों का झुंड कुदरत नगर पहुंचा। जहां जहरूदीन पवरियां व नन्हकू पवरियां के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जंगली हाथियों के उत्पात से धीरज तिर्की घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। जिसमें घर में रखे कुर्सी, पलंग, बर्तन सहित खाने पीने का समान बर्बाद हो गया है। हाथियों के लगातार गांव में विचरण से ग्रामीणों में दहशत में जीने को मजबूर है। ध्वस्त घरों के गृहस्वामी ने चंदवा वन विभाग से मुआवजे की मांग की है। जंगली हाथियों के उत्पात से कुड़ू और चंदवा थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण रातजगा करने को मजबूर हो गए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *