तुपकाडीह | पिछरी दक्षिणी पंचायत स्थित वन क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक जंगली हाथी ने लगभग आधे दर्जन लोगों के घरों की चहारदीवारी तोड़कर साग-सब्जी की फसलों को रौंद दिया, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गया। हाथी ने पिछरी दक्षिणी के पुरनाटांड़ स्थित सूरज महतो के पेड़ प्लांट के बगान में चाहर दीवारी को दो जगहों पर लगभग पचास फीट सीमेंट की चाहर दिवारी तोड़ दिया। वहीं स्थानीय निवासी मो. शमसुद्दीन अंसारी, ताहिर अंसारी, जसीम अंसारी की चहारदीवारी तोड़ी और बाड़ी में लगे सब्जी की फसल को रौंद दिया। पंचायत के खेरहो गांव में सोहराय मांझी व बिरसा मांझी के बारी में फसल को नुकसान पहुंचाया। पर्यावरण संरक्षण सुरक्षा एवं प्रबंधन समिति के सचिव सूरज महतो ने घटना की सूचना वन विभाग के वनरक्षी को फोन सूचना दी। वनरक्षी अरुण बाउरी ने कहा कि विभाग द्वारा हाथी को भगाने का प्रयास किया जा रहा है।


