हाथी पर सवार हुए दिखे डॉ. किरोड़ी लाल:इटावा गांव में कृषी मंत्री मीणा का हुआ अनोखा स्वागत

सवाई माधोपुर के समीपवर्ती इटावा ग्राम पंचायत में रविवार शाम को एक अलग ही नजर नजर आया। जब कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा को ग्रामीणों ने हाथी पर सवार कर जुलूस निकाला। इटावा गांव में आयोजित पद दंगल में की शिरकत दरअसल, कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा आज सुबह सवाई माधोपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने राज्य बजट की घोषणाओं को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की थी। जिसके बाद उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इसी दौरान वह रविवार शाम इटावा गांव में पद दंगल कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान ग्रामीणों ने कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा को हाथी पर सवार कर डीजे के साथ जुलूस निकाला‌ कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा ने कहा कि आरक्षण को बचाने के लिए वह अपनी जान भी लगा देंगे। इससे पहले वह आरक्षण पर आंच आने पर कैबिनेट मंत्री के पद को भी ठोकर मार चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने लोगों को बहुत समझाया कि आरक्षण के साथ खिलवाड़ नहीं होगा, लेकिन उन्होंने भरोसा नहीं किया। जिसका नतीजा सवाई माधोपुर और दोष भरतपुर सहित कई सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान कृषि मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *