हाथों में किताब लेकर सड़कों पर दौड़े NSUI के कार्यकर्ता:मुख्यमंत्री के काफिले को भी रोकने का प्रयास,दर्जनभर से अधिक को हिरासत में लिया गया

रायपुर के तेलीबांधा में बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने हाथों में किताब लेकर युक्तियुक्तकरण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले को भी रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा में गिरावट और सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में हुए तथाकथित भ्रष्टाचार पर सरकार की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाए। बच्चों की शिक्षा के साथ सरकार कर रही खिलवाड़ एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने कहा कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर 10 हजार से अधिक स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इससे ग्रामीण और गरीब के बच्चों की शिक्षा में बाधा आएगी। वहीं IGKV में हुए करोड़ों रुपए के कथित घोटाले पर भी सरकार की ओर से अब तक कुछ नहीं कहा गया है। इन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया पुलिस ने हेमंत पाल (प्रभारी महामंत्री), प्रदेश सचिव कुणाल दुबे पुनेश्वर लहरे (वाइस चेयरमैन), अनुज शुक्ला (उत्तर विधानसभा अध्यक्ष), गावेश साहू (छाया पार्षद), रजत ठाकुर (महासचिव), ओज प्रकाश पांडे, अंकित बंजारे, हिमांशु तांडी, शैलेन्द्र साहू, अभिषेक सोनी, असलान शेख, आलोक खरे, विनय साहू, इंडिया घृतलहरे, आकाश दुबे, विक्की साहू, पियूष साहू सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। हालांकि, इन सभी को अब छोड़ दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *