हाथोज रेलवे क्रॉसिंग 6 दिन तक बंद रहेगी:ट्रैक मेंटेनेंस के चलते फाटक बंद, 25 फरवरी तक यात्रियों को दूसरे रास्ते से जाना होगा

कनकपुरा और धानक्या स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग नंबर 232 (हाथोज) पर ट्रैक मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। इस वजह से यह रेलवे क्रॉसिंग 21 से 25 फरवरी तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी। इस दौरान इस रास्ते से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा। वाहन चालकों को दूसरे रास्ते से जाना होगा उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- रेलवे क्रॉसिंग नंबर 232 को 21 फरवरी को सुबह 8 बजे से 25 फरवरी को शाम 6 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस क्रॉसिंग पर ट्रैक मेंटेनेंस का काम होने के कारण सुरक्षा को देखते हुए रेलवे क्रॉसिंग को अस्थायी रूप से पूरी तरह से बंद किया जा रहा है। इस फाटक के एक तरफ सिरसी रोड है और दूसरी ओर गोविंदपुरा गांव। इस फाटक से रोजाना लगभग 60 हजार यात्री क्रॉस करते हैं। इस दौरान इस रास्ते से गुजरने वाले यात्री रेलवे क्रॉसिंग नंबर-231 और 233 का उपयोग कर सकते हैं। रेलवे ने मरम्मत कार्य के चलते लोगों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। — अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें। —

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *