न्यायिक दंडाधिकारी शंभु महतो ने हिट एंड रन मामले में ट्रायल फेस कर रहे महेंद्र महतो को सबूत के अभाव में रिहा कर दिया। खलारी निवासी महेंद्र पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप था। वाहन के धक्के से अशोक कुमार महतो नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक के भाई मुकेश महतो ने 17 जनवरी 2023 को बुढ़मू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन, कोर्ट में न तो गवाह आया और न ही जांच अधिकारी।