हादसे में देवघर के लघु सिंचाई विभाग के लिपिक की मौत

दुमका | तालझारी थाना क्षेत्र के सहारा में काजू पहाड़ के पास रविवार की देर शाम थार की टक्कर से बाइक चालक रणधीर प्रसाद उर्फ चिंपू की मौत हो गई। मृतक जरमुंडी के नवाडीह गांव का रहने वाला था और देवघर से घर से लौट रहा था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे के बाद थार में सभी लोग वाहन छोड़कर भाग गए। चिंपू को पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। वह देवघर लघु सिंचाई विभाग में बतौर लिपिक काम कर रहा था। देर शाम को वह बाइक से घर लौट रहा था। काजू पहाड़ के समीप थार और बाइक आमने सामने टकरा गई। टक्कर में इतनी जबरदस्त थी कि चिंपू का पूरा चेहरा बुरी तरह से कुचला सा गया और घटनास्थल पर उसने दम तोड़ दिया। जरमुंडी बजरंगबली मोड़ के समीप महाशिवरात्रि को लेकर निकले जुलूस और ग्रामीण की भीड़ को देखने और लोगों की घेराबंदी देखकर सवार सभी लोग सड़क किनारे वाहन छोड़कर भाग गए। हादसे की जानकारी मिलते ही तालझारी थाना की पुलिस ने जरमुंडी बजरंगबली मोड़ से वाहन को जब्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *