हादसे में प्रो. डॉ. राजेश्वरी घायल, पति की हुई मौत

नवापारा-राजिम| सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहा. प्राध्यापिका डॉ. राजेश्वरी चंद्राकर एवं उनके पति रोशन लाल चंद्राकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस दर्दनाक हादसे में डॉ. राजेश्वरी चंद्राकर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, वहीं उनके पति का निधन हो गया है। दुर्घटना के समय डॉ. राजेश्वरी चंद्राकर अपने पति के साथ रायपुर की ओर जा रही थीं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। ​डॉ.चंद्राकर अस्पताल में उपचाराधीन है। कॉलेज प्रबंधन, सहकर्मियों और विद्यार्थियों ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल एवं प्राचार्य शोभा गावरी ने कहा कि इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। महा. परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है साथ ही सहायक प्राध्यापिका के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *